Add To collaction

लाल बहादुर शास्त्री जी




मंच नमन🙏
2 अक्टूबर लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनको शत-शत नमन🙏


विषय--लाल बहादुर शास्त्री जी
************************



2 अक्टूबर 1904 मुगलसराय में..
मुंशी शारदा प्रसाद श्रीवास्तव व
रामदुलारी के आंगन में..
सूर्यदीप सा फूल खिला...
सब बच्चों में छोटे नन्हें..
डेढ़ साल तक पिता की गोदी...
बस इतना ही प्यार मिला...
संघर्षों में पला बचपन..
रहे अपने नाना के घर..
काशी विद्यापीठ से..
संस्कृत में विद्या ग्रहण की..
शास्त्री की उपाधि मिली...
छोटी उम्र में  ही गांधी जी के..
असहयोग आंदोलन में शामिल..
गांधी जी के विचारों प्रेरित..
आजादी के लिए संघर्ष किया...
युवाओं को प्रेरित किया..
लाल बहादुर शास्त्री का..
यह नारा..
*जय जवान जय किसान*
हरित क्रांति औद्योगिक भारत..
यह लाल बहादुर शास्त्री की देन..
गरीबों और किसानों का साथ दिया..
सादा जीवन उच्च विचार..
कद छोटा व्यक्तित्व विशाल.. 
ईमानदारी स्वाभिमान..
दृढ़ संकल्प अटल चट्टान सा...
ब्रिटिश सरकार को डराया..
मिली आजादी भारत को...
रेल मंत्री गृह मंत्री बने..
देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने...
18 महीने का कार्यकाल..
भारत का अद्भुत हुआ विकास..
ताशकंद में हुआ शांति समझौता..
ताशकंद में  11 जनवरी 1966को
भारत का लाल चिर निद्रा में लीन हुआ..
रोया भारत का बच्चा-बच्चा..
खोया सच्चा हीरा था...
ऐसे देश  भक्त अब ना धरती पर लाल होंगे..
ईमानदारी और स्वाभिमान..
यही उनकी पूंजी थी..
भारत के इतिहास में..
कभी न दूजा लाल होगा...
आओ हम सब करें नमन..
दो कदम चलें उनकेे पथ पर..
*जय जवान जय किसान*
उनके सपनों को करें साकार..
जय भारत जय मां भारती..
वंदे मातरम् वंदे मातरम्..!!!




आरती तिवारी सनत
©® दिल्ली

   15
8 Comments

बहुत ही सुंदर सृजन और अभिव्यक्ति एकदम उत्कृष्ठ

Reply

Bahut khoob 🙏🌺

Reply

Milind salve

07-Oct-2022 05:15 PM

बहुत खूब

Reply